• Thu. Feb 12th, 2026

सीएम योगी बोले- अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भुगतेगा:श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा और मंत्रोच्चारण करते हुए मेडिटेशन भी किया

ByVijay Singhal

Dec 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सी एम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा पहुंचे। वहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा की। खुद मंत्रोच्चारण करते हुए कुछ देर ध्यान किया। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। कहा, “हमारी सरकार पर बांके बिहारी की कृपा है। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। आज अगर कोई अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा।” योगी ने 4 दिन बार दूसरी बार बदमाशों को चेतावनी दी। इससे पहले 9 दिसंबर को कानपुर में बदमाशों को चेतावनी दी थी। कहा था कि एक चौराहे पर कोई बहन-बेटी को छेड़ेगा तो पुलिस अगले पर ढेर कर देगी।
832 करोड़ की 210 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा में वीएन पोद्दार स्कूल प्रबुद्धजन सम्मेलन में 832 करोड़ की 210 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी और चेक दिए। CM ने राधे-राधे और बांके बिहारी की जय से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा, “हम सौभाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि में आने का अवसर मिला है। आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। 30 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट ब्रजभूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं।”

नगर निकाय चुनाव में वोट देकर भगवा फहराएं
CM योगी ने कहा, “यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। अबकी बार नगर निकाय चुनाव में भी ऐसे आशीर्वाद देकर भगवा फहराएं।”

अगर कोई अपराधी दुस्सास करेगा तो अंजाम भुगतेगा: योगी
CM योगी ने कहा, “पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। महामारी के प्रकोप से जनता को बचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई लड़ी गई। फ्री टेस्ट, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर कोई अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा।” गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से चल कर CM योगी मथुरा पहुंचे। यहां से वो सीधे श्रीकृष्ण जन्मस्थान गए। इसके बाद आयोजन स्थल के लिए वो रवाना हुए। मथुरा से CM आगरा के लिए रवाना होंगे।

CM योगी आदित्यनाथ 9 दिसंबर को कानपुर में थे। यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन में CM ने बदमाशों को खुली चेतावनी दी। कहा- अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो। दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो। अब नहीं कर पाएगा क्योंकि CCTV कैमरा एक-एक गतिविधि को कैद करके रखेगा। योगी ने कहा- अगर किसी ने एक चौराहे पर शरारत की या डकैती डाली तो अगले चौराहे पर भागने से पहले ही वह सारी तस्वीरें कैद हो जाएंगी। अगले चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.