• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा। फाँसी की सजा होने पर फाइल लेकर विशेष संदेश वाहक इलाहाबाद रवाना

ByVijay Singhal

Dec 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या कर शव को पीएमवी पॉलीटेक्निक के जंगल में फेंकने के दोषी सतीश की फांसी की सजा की फाइल सोमवार को अदालत ने हाईकोर्ट भेज दी। इसे विशेष संदेश वाहक के जरिए इलाहाबाद भेजा गया है। अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) विपिन कुमार ने दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या करने के दोषी सतीश को 9 दिसंबर को फांसी की सजा सुनाई थी। अदालत द्वारा सतीश को फांसी दिए जाने संबंधी आदेश की फाइल को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया है। यह फाइल विशेष संदेश वाहक द्वारा भेजी गई है। हाईकोर्ट द्वारा अपर सत्र न्यायाधीश के आदेश की पुष्टि करनी होगी। इस के बाद ही सतीश पर यह फैसला लागू होगा। इस संबंध में वादी के अधिवक्ता वीरेंद्र लवानिया ने बताया कि हाईकोर्ट इस आदेश की जब पुष्टि कर देगा तब ही यह आदेश लागू किया जाएगा। जेल अधिकारियों ने सतीश की निगरानी बढ़ा दी है। इसके लिए एक डिप्टी जेलर को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई हैै। वह फांसी की सजा के बाद सामान्य खानपान या फिर गतिविधियों को न छोड़ दे, इसके लिए जेल के कर्मचारियों द्वारा नजर रखी जा रही है। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि वह फांसी की सजा पाने वाले सतीश पर लगातार नजर रख रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.