• Thu. Feb 12th, 2026

कोसिकलां में लेखाकार के निलंबन के बाद से पालिका में काम ठप

ByVijay Singhal

Dec 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर द्वारा लेखाकार के निलंबन के बाद कार्यालय में कामकाज पूरी से तरह से ठप हो गया है। कर्मचारियों ने ईओ को पत्र देकर चेयरमैन पर धमका कर काम कराने का आरोप लगाया है। ईओ ने पत्र को निकाय प्रभारी को दिया है। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होते ही विवादों की झड़ी लगनी भी शुरू हो गई है। चेयरमैन ने ३ दिसंबर को लेखाधिकारी योगेंद्र रावत को निलबिंत कर दिया। इसके बाद से पालिका के कुछ कर्मचारी बिना अवकाश लिए छुट्टी पर चले गए। चेयरमैन का कहना है कि पालिका के कर्मचारियों ने हाजिरी रजिस्टर, डिसपैच रजिस्टर समेत तमाम अभिलेख गायब कर दिए हैं। निलंबित लेखाकार जबरदस्ती कार्यालय में बैठकर नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। इससे पालिका की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं। चेयरमैन ने लेखाकार को बर्खास्त करने की चेतावनी दी है। वहीं सोमवार को नगर पालिका के 20 से अधिक अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों ने ईओ को पत्र देकर आरोप लगाया कि चेयरमैन नरेंद्र कुमार 8-10 असामाजिक तत्वों के साथ कार्यालय आ रहे हैं। डरा, धमकाकर गलत कार्य कराने का दबाव बनाने में लगे हैं। कर्मचारी डरे हुए हैं। इसलिए छुट्टी पर चले गए हैं। कहा कि अगर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो वे लोग काम बंद हड़ताल करने को मजबूर होंगे। ईओ उमेश कुमार मिश्रा ने पत्र भेजकर निकाय प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.