• Sat. Nov 28th, 2026

बाथरूम में नहाते हुए 15 वर्षीय छात्रा हुई बेहोश, अस्पताल में तोड़ा दम

Byvijay.singhal1233

Jan 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में नहाने के दौरान संदिग्ध हालत में छात्रा बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि आंबेडकर नगर के थाना वैभाना स्थित रामपुर सकरवारी निवासी डॉ. ब्रजेश कुमार वर्मा संस्कृति विवि में पुस्तकालय विभाग में अध्यक्ष है। बुधवार की सुबह उनकी पुत्री उन्नति उर्फ रितू (15 वर्ष) बाथरूम में नहा रही थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे केडी अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया और उपचार शुरू कर दिया। कुछ देर के उपचार के बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर छात्रा के पिता डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी डीपीएस में कक्षा नौ की छात्रा थी। प्रथम दृष्टया चिकित्सक हृदयगति रुकने के कारण मौत बता रहे हैं। बेटी की मौत किस कारण से हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.