• Sat. Nov 28th, 2026

दाऊजी में बसंत पंचमी को गड़ेगा होली का डांढ़ा

Byvijay.singhal1233

Jan 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में बसंत पंचमी 2 फरवरी से ब्रज में 45 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। श्रीदाऊजी महाराज की नगरी में बसंत पंचमी पर होली का डांढ़ा गाड़ा जाएगा। इसी के साथ रोजाना मंदिर में सुबह-शाम समाज गायन शुरू हो जाएगा। ठाकुर श्री दाऊजी महाराज को प्रतिदिन गुलाल लगाने के बाद आकर्षक शृंगार धारण कराया जाएगा। ठाकुरजी को गुलाल लगाने के बाद श्रद्धालुओं पर उसकी वर्षा की जाएगी। गुलाल की वर्षा भक्तों को आनंदित करने वाली होगी। मंदिर के पुजारी रामनिवास शर्मा और बंटी ने बताया 15 मार्च को दाऊजी का हुरंगा होगा। इसे देखने के लिए जन समुदाय उमड़ेगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.