• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा कोसिकलां में पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

ByVijay Singhal

Dec 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोसीकलां इलाके में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। घायल बदमाश बाबरिया गैंग का सदस्य है और चैन लूट की वारदात को अंजाम देने में एक्सपर्ट था। सोमवार की देर रात थाना कोसी कलां इलाके में नेशनल हाई वे पर चैन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शामली निवासी रामकुमार और उसके साथी से कोसी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से रामकुमार घायल हो गया। कोसीकलां पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोटवन पुलिस चौकी के समीप हतना मोड़ पर बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब इनको रोकने का प्रयास किया तो यह भागने लगे। जब पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में रामकुमार के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जबकि बाइक पर मौजूद उसका साथी भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में घायल बदमाश रामकुमार को इलाज के लिए पुलिस अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने रामकुमार का इलाज शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हाई वे पर घूम रहे थे। घायल रामकुमार के बारे में बताया जाता है कि यह चैन लूटने में एक्सपर्ट है। पुलिस रामकुमार को कई मामलों में तलाश रही थी। पुलिस ने राजकुमार के पास से तमंचा,कारतूस,2 सोने की चैन ,चोरी की बाइक और नगदी बरामद की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.