हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बंदरों ने एक और जिंदगी छीन ली। शहर के बंगाली घाट की मारूगली तालाब गली 54 वर्षीय पंडा शिवलाल शास्त्री पत्नी के साथ धूप सेकने के लिए घर की तीसरी मंजिल की छत पर गए थे। उसी समय बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से घिरने के कारण शिवलाल शास्त्री घबरा गए और बंदरों से बचने के चक्कर में वे छत से नीचे आ गिरे। बुरी तरह लहूलुहान होने पर पड़ोसी उन्हें तत्काल उपचार के लिए उन्हे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आईं थीं। पड़ोसी बांकेबिहारी शर्मा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है, जब वे अपनी पत्नी ममता चतुर्वेदी के साथ छत पर गए थे। दो दिन पहले ही उनके पुत्र सचिन दुबई गए हैं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही वे अब वापस आ रहे हैं। सोमवार अलसुबह उनके पहुंचने की संभावना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
