हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में जीएसटी टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी है। गोवर्धन में भी इसका असर दिख रहा है। व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंदकर कार्रवाई का विरोध जताया। इलाके के बाजार 3 दिन से बंद है। इस समय शादी समारोह का दौर भी जारी है , जिसके कारण दुकानों से सामान लेने आये ग्राहक पहुंच रहे हैं। ऐसे में दुकानें बंद होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। गोवर्धन में आयकर विभाग की टीम डेरा डाले हुए है। आयकर विभाग की टीम को कस्बे में स्थित दुकानों के जीएसटी नंबर और आय व्यय का लेखा जोखा का निरीक्षण करना है , लेकिन आयकर विभाग द्वारा अचानक कस्बे में की जा रही छपामार कार्यवाही से व्यवसायी भयभीत है , जिसके कारण कस्बा गोवर्धन का बाजार बंद है। इस मामले में कस्बे के कुछ व्यापारियों से बात हुई तो बताया कि कस्बे में ज्यादातर व्यवसायी आयकर भरते हैं। कुछ दुकानदार है जो आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई को देखकर डर की वजह से दुकानें बंद किए हुए हैं। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। इस मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में व्यसायियों को अवगत करा दिया था कि सिर्फ दुकानों का सर्वे होना है। इसके बावजूद व्यापारी दुकानें बंद किए हुए हैं। व्यापारियों को कार्रवाई में सहयोग करना चाहिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
