• Wed. Apr 29th, 2026

मांट तहसील के जॉइंट मजिस्टेट ने ओवर लोड 8 डंफर व 15 ट्रैक्टर पकड़े

ByVijay Singhal

Jan 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के जॉइंट मजिस्ट्रेट का ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान जारी है। अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ ओवरलोड डंफर एवं 15 ईंट से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किए हैं। इससे ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। करीब तीन माह पूर्व अभिनव जे जैन आईएएस ने यहां जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम का कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए इसके मुख्य कारण ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार की तड़के जैन पहले नौहझील पहुंचे। यहां उन्होंने गिट्टी आदि से भरे सात डंफर पकड़कर नौहझील पुलिस को सुपुर्द किए हैं। यहां एक डंफर चालक ने डंफर को शेरगढ़ की ओर दौड़ा दिया। जिसे शेरगढ़ में तैनात पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।  इसके बाद उन्होंने थाना मांट पुलिस के साथ तहसील के गेट पर ईंटों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़ना शुरू किया। ट्रैक्टर चालक अन्य ट्रैक्टर चालकों को सूचना न दे दें। इसलिए पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों के मोबाइल भी जमा करा लिये गये अभियान पूरा होने पर वापिस किये गये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.