हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में बिजली व्यवस्था में और सुधार लाने एवं ओवरलोडिंग कम करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। अब छाता क्षेत्र में 220 केवी बिजलीघर बनाने की बड़ी योजना तैयार की गई है। इस कार्य में करीब 80 से 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शेरगढ़ क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है। बिजली सिस्टम को अंडरलोड एवं लोड 50 प्रतिशत रखने और भविष्य में बढ़ने वाले लोड के क्रम में ट्रांसमीशन विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। अब छाता क्षेत्र में 220केवी बिजलीघर बनाने की तैयारी है। इसके लिए शेरगढ़ क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है। बिजलीघर के लिए करीब आठ एकड़ जगह चाहिए। इस बिजलीघर पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिछले दिनों जमीन को लेकर ट्रांसमीशन विभाग के उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया था। जमीन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया विभाग शुरू करेगा। ट्रांसमीशन विभाग के एक्सईएन विजयेन्द्र सिंह के अनुसार जमीन के लिए प्रशासन से संपर्क किया गया है।
