• Wed. Apr 29th, 2026

मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन टीमें पहुंचीं छात्र के घर

ByVijay Singhal

Jan 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में युवक के अधजले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी गई है। एसपी सिटी ने छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पांच टीमों को लगाया है। मंगलवार को तीन टीम छात्र के छाता स्थिति घर पहुंची और पूछताछ की। इस दौरान छात्र के बड़े भाई ने डीएनए टेस्ट की मांग की।

गोविंदनगर थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। युवक डीग गेट से अकेला अलवर पुल पहुंचा था या उसे कोई लेकर गया। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इधर, मृत छात्र लव भार्गव के चाचा महेश चंद अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें छाता के नगला थोक निवास पर पहुंची। यहां टीमों ने परिजन और पड़ोसियों से पूछताछ की। टीम ने कई लोगों के बयान भी दर्ज किए। टीम के सदस्यों ने सभी परिजन से लव भार्गव के बारे में गहनता से पूछताछ की। टीम की पूछताछ खत्म होने के बाद लव के बड़े भाई पीयूष भार्गव ने टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों से डीएनए जांच की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि कपड़ों के आधार पर लव प्रतीत हो रहा है, लेकिन उनको अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि शव उसी का था। ऐसे में डीएनए जांच आवश्यक है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही डीएनए के लिए सैंपल लेने का आश्वासन उन्हें दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.