• Fri. Nov 27th, 2026

फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या पहुंचे गिरिराज जी की शरण

Byvijay.singhal1233

Dec 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में फिल्म ऊंचाई की सफलता के लिए शनिवार को निर्देशक सूरज बड़जात्या गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत पवन कौशिक ने उन्हें मानसी गंगा का पौराणिक महत्व बताया। भगवान श्रीकृष्ण के मन से उत्पन्न मानसी गंगा को देख वे भावविभोर हो उठे। सूरज बड़जात्या ने बताया कि गिर्राज धाम आकर उनको बेहद सुखद अनुभूति होती है। यहां सभी मनोकामनाएं पूरी होतीं हैं। दानघाटी मंदिर के सेवायत पवन कौशिक ने उनको गिर्राज जी का प्रसाद भी भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय बोहरा, कल्पना बोहरा, चंचल चौहान, नीतू शर्मा, गौरव पाराशर, सुधांशु गौर उपस्थित थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.