मथुरा में व्यापार कर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे जीएसटी के सर्वे में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया। शहर के हृदय स्थल होलीगेट के समीप स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित बैठक में व्यापारियों ने सर्वे के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बैठक के बाद व्यापारियों ने होली गेट चौराहे पर जीएसटी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
व्यापारियों ने दी चेतावनी
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की साधारण सभा की बैठक नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई । बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा संपूर्ण जनपद में सर्वे के नाम पर किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न, जिसके चलते शहर में व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है, पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया तथा चेतावनी दी गई कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विश्वास में लिए बिना यदि कोई कार्यवाही की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। व्यापारी सड़क पर उतर कर इसका तीव्र विरोध करेंगे।
सोमवार को डीएम को देंगे ज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रजिस्टर्ड मथुरा के नेतृत्व में व्यापारी जिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे । सोमवार को प्रातः 11 बजे व्यापारी विकास बाजार पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय जाएंगे। जहां पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मथुरा के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
व्यापारी डरें नहीं एकजुटता के साथ करें विरोध, बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने व्यापारियों से आह्वान किया कि उन्हें डर कर अपनी दुकान बंद नहीं करनी है। उन्हें एकजुटता के साथ ऐसे अधिकारियों का विरोध करना है जो व्यापारियों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही में लगे हैं । उन्होंने कहा कि नगर संगठन कंधे से कंधा मिलाकर आपका सहयोग करेगा । इससे पूर्व नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल ने भरतपुर गेट पर हुई सर्वे की कार्यवाही तथा व्यापारियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में उपस्थित व्यापारियों को अवगत कराते हुए कहा कि एकजुटता ही इसका समाधान है व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं । उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों का सालाना टर्नओवर ₹40 लाख से कम है उन्हें जीएसटी में रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ ऐसे व्यापारी जिनकी सालाना टर्नओवर 40 लाख से अधिक है उन्हें जीएसटी में पंजीयन कराना आवश्यक है ।
व्यापारियों ने बताई समस्या ,बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष महावीर मित्तल एवं गुर मुखदास गंगवानी ने कहा के विभाग द्वारा छोटी-छोटी टेक्निकल मिस्टेक पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की कि छोटी-छोटी टेक्निकल मिस्टेक पर वह व्यापारियों के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही करने से बाज आएं ।बैठक को
