हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना कोतवाली वृंदावन पुलिस ने यूक्रेन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। वृंदावन पुलिस ने यूक्रेन के नागरिक को कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा। यूक्रेन नागरिक के खिलाफ उसी की पत्नी ने मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मुकद्दमा थाना कोतवाली वृंदावन में दर्ज कराया था। यूक्रेन के रहने वाले वोलोदयमियार सबादिर ने 1999 में यूक्रेन की रहने वाली महिला से शादी की। शादी के बाद दोनों भारत आ गए। वर्ष 2000 में दोनों ने भारत में हिन्दू रीति रिवाज से शादी की और बतौर पति पत्नी भारत में रहने लगे। इसी दौरान दोनों के एक बेटा और बेटी हुए। भारत में लंबे समय तक रहने के कारण वोलोदयमियार सबादिर उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को 9 जून 2017 को भारत की नागरिकता मिल गई। इसके बाद 25 सितम्बर 2018 को वोलोदयमियार सबादिर ने बिना वजह अपनी पत्नी से मारपीट की और हद दर्जे की बदतमीजी की। जिसकी वजह से वोलोदयमियार सबादिर की पत्नी को गंभीर चोट आई।घटना के बाद वोलोदयमियार सबादिर की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पश्चिम बंगाल के थाना नवद्वीप में मुकद्दमा दर्ज करा दिया। क्योंकि उस दौरान दोनों नवद्वीप के मायापुर में ही रहते थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद वोलोदयमियार सबादिर ने पत्नी से माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की घटना करने से इंकार किया। इसके अलावा हर महीने पत्नी को खर्चे के लिए 30 हजार रुपए देने की भी बात कही। राजीनामा होने के कुछ महीने तक सब कुछ सही चला लेकिन वोलोदयमियार सबादिर का अपनी पत्नी पर फिर अत्याचार शुरू हो गया। वोलोदयमियार सबादिर ने बच्चों को पत्नी से मिलना बंद कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने वृंदावन पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में लिखा कि वह बच्चों की खातिर 2020 में वृंदावन आ गई और अपने रिश्तेदारों के साथ रहने लगी। 1 फरवरी को पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान वोलोदयमियार सबादिर पहुंचा और पीड़िता को डरा धमकाकर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हुए बलात्कार किया। इसके बाद वोलोदयमियार सबादिर जाते जाते पीड़िता और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे कर चला गया।पीड़िता द्वारा वृंदावन कोतवाली में दर्ज एफआईआर में लिखा कि वोलोदयमियार सबादिर ने 2019 में यूक्रेन में रसियन महिला वेरोनिका कृषनोवोयरोवा से शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि वोलोदयमियार सबादिर ने फर्जी कागज बनाए और यूक्रेन में तलाक ले लिया। जबकि दोनों पर भारत की नागरिकता है ऐसे में यूक्रेन में तलाक लिया ही नहीं जा सकता। इस मामले में पुलिस ने धारा 377 और 494 में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।वोलोदयमियार सबादिर की तलाश कर रही पुलिस पश्चिम बंगाल गई। वहां पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने वोलोदयमियार सबादिर को कोलकाता कोर्ट में पेश किया जहां से ट्रांजिट रिमांड ले कर वृंदावन आई। पुलिस अब वोलोदयमियार सबादिर के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
