हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश का वीडियो कॉलिंग पर एक महिला ने अश्लील हरकत करके वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने खुद को दिल्ली का एसपी क्राइम बताकर विधायक को फोन पर अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए धमकाया और रकम की मांग करने लगे। विधायक उस समय लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर थे। पैसों की मांग को लेकर साइबर अपराधियों का बार-बार कॉल आने पर शुक्रवार को विधायक ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्होंने बताया है कि सात जनवरी को वह लोक लेखा समिति की बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ में सरकारी आवास पर थे। इसी दौरान रात साढ़े नौ बजे एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप काॅल आई। विधायक ने फोन को रिसीव किया तो वीडियो काॅलिंग में सामने से एक महिला के अश्लील चित्र दिखाई दिए। उन्होंने फोन को काट दिया। इसके बाद आठ जनवरी को उनके पास फिर अंजान नंबर से फोन आया। उन्होंने रिसीव किया तो सामने से कोई दिल्ली क्राइम ब्रांच का खुद को एसपी बताते हुए कहा कि उनका महिला मित्र के साथ वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। बाद में रकम की मांग करने लगे। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
