हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कंपनी में निवेश के नाम पर एक व्यापारी से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सीए सहित छह लोगों के विरुद्ध एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिवंश नगर स्थित कृष्णा धाम निवासी शिवेश कृष्ण ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके खातों की देखभाल और लेखा परीक्षण का काम मथुरा के कृष्णा नगर निवासी सीए हिमांशु गुप्ता द्वारा 2016 से किया जा रहा है। इसलिए उन्हें उनके फंड की जानकारी थी। आरोप है कि सीए हिमांशु ने अपने दोस्त ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी निवासी सीए रणधीर सिंह से व्यापारी को मिलाया। दोनों ने असम के थाना कमालपुर की लौकुरी पुथीमारी निवासी हेमप्रभा देवी के असम में कंपनी मैसर्स एस एंड के इंडस्ट्री में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। सितंबर 2023 में दोनों ने दिल्ली ले जाकर हेमप्रभा देवी और उसके पुत्र विवेक, सीए मनीष जैन और सलाहकार एनके जैन से वार्ता कराई। यहां बताया गया कि हिमांशु भी इसमें निवेश कर रहे हैं। 16 अक्तूबर 2023 को एक करोड़ रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से हेमप्रभा देवी की फर्म को भेज दिया। जब लिखित अनुबंध के लिए कहा गया तो आरोपी असम ले गए। वहां सौ रुपये के स्टांप पर हस्ताक्षर कराए और अपने भी हस्ताक्षर किए। इसमें यह भी दिखावे के लिए अंकित किया गया कि हिमांशु ने भी एक करोड़ रुपये दिए हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने हिस्से के शेष 50 लाख रुपये का पीएनबी बैंक का चेक दे दिया। इसके बाद इन आरोपियों ने धीरे-धीरे बात करना बंद कर दिया। शक होने पर जब हिमांशु से बात की तो उसने बताया कि हेमप्रभा की कोई उद्योग नहीं है। उनका रुपया हड़पने की साजिश थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
