• Thu. Nov 26th, 2026

आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने प्रदेश में हासिल किया नंबर वन का खिताब

Byvijay.singhal1233

Jan 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने दिसम्बर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर जनसुनवाई के मामले में गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने में प्रदेश के सभी नगर निगम में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर नगर विकास मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इससे पूर्व कुछ माह पूर्व प्रथम स्थान हासिल हुआ था। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने निगम के अधिकारी कर्मचारियों से निरंतर प्रथम स्थान पर काबिज रहने के लिए जन सुनवाई मामले को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने का आव्हान किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों से कहा कि जन शिकायत मिलते ही प्राथमिकता पर निस्तारण मुख्य लक्ष्य सभी को रखना होगा इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण पर ये ख़िताब हासिल हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के सभी 17 नगर निगम में मथुरा वृंदावन नगर निगम ने मुख्यमंत्री संदर्भ सहित जनसुनवाई मामले निस्तारण में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दिसम्बर माह में पोर्टल पर दर्ज सभी मामले गुणवत्ता के साथ निस्तारित किए गए। डिफाल्टर संदर्भ में नगर निगम ने 20 प्राप्तांक हासिल किए हैं वही शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए फीडबैक में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कैटेगिरी हेल्पलाइन आईजीआरएस ऑनलाइन में भी निस्तारण पर भी शत प्रतिशत प्राप्तंक दिए गए है। कुल मिलाकर नगर निगम मथुरा ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर रैंकिंग में नंबर वन का खिताब हासिल किया है।
आईजीआरएस प्रभारी सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना चौहान का कहना है कि नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशन के चलते ये ख़िताब हासिल हुआ है आगे भी प्रयास रहेगा कि आईजीआरएस में निगम अपना नंबर एक का ख़िताब बनाये रखे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.