हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना अंतर्गत राया-मथुरा रोड पर सूरज फाटक के समीप कोहरे के चलते कार रोड किनारे नाले में गिर गयी। इस घटना में कार के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि साथी सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि पानीगांव निवासी गुलाब सिंह और दरबै मांट निवासी अमन पानीगांव स्थित बांके बिहारी ढाबे पर काम करने के बाद गुरुवार रात घर जा रहे थे। गुलाब अपने साथी अमन (25) को ऑल्टो कार से उसके गांव दरबै छोड़ने जा रहा था। वह राया-मथुरा रोड होकर जा रहे थे। उस समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते सामने देखने में मुश्किल हो रही थी। दोनों सूरज फाटक की ओर से वापस ढाबे की लौट रहे थे। तभी सूरज फाटक के पास रोड किनारे बने पानी से भरे नाले में उनकी कार का पहिया चला गया। इसे देखने के लिये अमन कार से उतरने लगा। अचानक कार उसके ऊपर गिर गयी और वह कार के नीचे दब गया। उधर गुलाब भी नाले में गिर गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से गुलाब को तो सकुशल निकाल लिया लेकिन अमन को जब तक निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि वह कार के नीचे दब गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज उसके परिजनों को सूचना दे दी। बताया गया कि मृतक शादी शुदा था। उसकी मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
