• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में दशकों बाद गन्ना तुलाई को लगाया गया कांटा

ByVijay Singhal

Jan 11, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । दशकों बाद मथुरा में गन्ना तुलाई को कांटा लगा है। किसानों से अपील की गई कि वह अपना गन्ना उन्हें काटों पर लाएं। कोल्हू, जूस या गोशाला में गन्न न भेजें। छाता सुगर मिल को चालू किये जाने की प्रक्रिया के तहत किसानों को गन्ना की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है और क्षेत्र में गन्ना की खेती को बढावा दिया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने अवगत कराया है कि वर्तमान पेराई सत्र में जनपद मथुरा के गन्ना कृषकों को गन्ना आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आठ जनवरी को त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड चीनी इकाई साबितगढ़ जनपद बुलंदशहर द्वारा जनपद में दो क्रय केन्द्रों बाघर्रा एवं मिलगेट छाता ऐट कामर पर कॉटा स्थापित कर दिया गया है। दोनों कयकेन्द्रों पर अतिशीघ्र तौल कार्य (गन्ना आपूर्ति) चालू कर दी जायेगी। मथुरा के समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अनुरोध है कि अपने बेसिक सट्टे, बेसिक कोटे के आधार पर निर्धारित कैलेंडर में लगी हुयी पर्ची गन्ना आपूर्ति ई टिकट के अनुसार करेगे। अपनी समस्या का त्वरित गति से समाधान करा लें। कृषक अपना मोबाइल नंबर से एसएमएस पर्ची नम्बर दिखाकर गन्ना तौल करायेंगे। किसानों से कहा गया है कि चीनी मिल साबितगढ़ के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान कोल्हू, जूस, गौशाला आदि में गन्ना आपूर्ति न करें।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.