• Thu. Feb 12th, 2026

जीएसटी छापा सभी व्यापारियों के लिए नहीं: डिप्टी कमिश्नर शशि भूषण त्रिपाठी

ByVijay Singhal

Dec 10, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। करापवंचन रोकने के लिए जीएसटी के अधिकारियों द्वारा डाले जा रहे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे से शुक्रवार को भी अधिकारियों की टीम ने लाखों रुपये का कर वसूला। उधर जीएसटी अधिकारियों की सूचना पर राया,सौंख सहित कई स्थानों पर व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को नहीं खोला। शहर में भी कई स्थानों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर शशि भूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में जीएसटी की टीमों ने छापेमार कार्रवाई की। टीमों ने वृंदावन, जयसिंह पुरा, कोसीकला तथा दरेशी रोड आदि क्षेत्रों में जाकर कार्रवाई। वहीं सौंख, राया और गोवर्धन आदि क्षेत्रों में जीएसटी की सूचना से व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए। उधर, एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर शशि भूषण त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक व्यापारी को इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। केवल यह छापे की कार्रवाई उन्हीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही है, जिनके द्वारा करापवंचन किया जा रहा है। इस प्रकार के व्यापारियों की विभाग द्वारा इंटेलीजेंस के माध्यम से जानकारी की गई है। इस सूची को शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। यह सर्वे की कार्रवाई केवल उन लोगों के लिए है, जिनके द्वारा जीएसटी के दायरे मे होने के बाद भी जीएसटी जमा नहीं की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.