हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में प्राचीन सप्तदेवालयों के शामिल प्राचीन राधारमण मंदिर में आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज एवं संत वेणुगोपाल गोस्वामी महाराज के आचार्यत्व में शीतकालीन सेवा महोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को मथुरा से लोकसभा सांसद हेमामालिनी ने राधारमण मंदिर में देहरी पूजन किया एवं ठाकुरजी के दर्शन किए। उससे पहले 80 के दशक के प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने दो दिन वृंदावन प्रवास कर विधिविधान से मंदिर में पूजा अर्चना एवं साधना की। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने भी मंदिर में पूजा-पाठ अर्चना किया। वहीं प्रतिदिन राग सेवा में प्रतिष्ठित कलाकार राग सेवा कर मन्त्र मुग्ध कर रहे हैं। जिनमें गार्गी भट्टाचार्य, प्रशांत मलिक, निशांत मलिक, रुचिरा केदार, स्वामी फतेह कृष्ण शर्मा, प्रेमधन लालन आदि अपनी राग सेवा से ठाकुरजी को रिझा रहे हैं। दूसरी ओर आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी की प्रेरणा से सेवा महोत्सव के अवधि में मंदिर में सोलर ऊर्जा की स्थापना की गयी। जिससे मंदिर में उपयोग होने वाली विद्युत उपभोग आत्मनिर्भर हो गया। साथ ही शीत सेवा महोत्सव के अवधि में ही ठाकुर राधारमण देव जू का रास चबूतरा का नवीन तरीके से संरक्षण कर लोकार्पण भी किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
