हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र के जमुनाबाग रोड स्थित बाडपुरा में बुधवार सुबह कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दबंगों की पिटाई से परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाडपुरा निवासी मणी शंकर ने बताया बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे वह घर के अंदर बैठे थे। तभी 10 से 15 लोग एकराय होकर हाथों में लाठी-डंडा व फरसा लेकर घर के अंदर घुस आए और हमला बोल दिया। दबंगों ने परिवार के सदस्यों की पिटाई की। इसमें मणी शंकर और उनके भाई उदय सिंह का सिर फट गया। भाई ओमप्रकाश, भतीजा अंशू यादव, मनी शंकर की पत्नी ममता यादव, उदय यादव की पत्नी सीमा यादव गंभीर घायल हो गईं। साथ ही पथराव भी किया। पीड़ित मनी शंकर ने सदर थाने में 11 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। सदर थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
