हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन स्थित परिक्रमा मार्ग को एनजीटी न्यायालय ने नो व्हीकल जोन घोषित किया था। वाहनों को पार्क कराने के लिए मथुरा-वृंदावन विप्रा ने बस स्टैंड परिसर में मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल का निर्माण कराया था। इसका संचालन भाजपा नेता द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात एसपी ट्रैफिक गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने मल्टी स्टोरी पार्किंग के सामने व राधाकुंड छटीकरा सड़क मार्ग पर लगे बैरियर हटवा दिए। चार पहिया वाहन नो व्हीकल जोन गिरिराज परिक्रमा मार्ग में प्रवेश कर रहे हैं। गौरतलब है कि गिरिराज परिक्रमा लगाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात आदि प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन आते हैं। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए एनजीटी न्यायालय ने परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया था। वाहनों को पार्क कराने के लिए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने गोवर्धन में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाया। इसका संचालन भाजपा नेता के द्वारा किया जा रहा है। राधाकुंड मार्ग पर सरकारी पार्किंग स्थल न होने के चलते निजी पार्किंग स्थल में वाहनों को पार्क कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार रात एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने मल्टी स्टोरी पार्किंग के सामने एवं राधा कुंड मार्ग से ट्रैफिक पुलिस को निर्देश देकर बैरियर हटवा दिए। इसके बाद चार पहिया वाहन नो व्हीकल जोन में प्रवेश कर गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
