• Thu. Nov 26th, 2026

व्रन्दावन में 9 साल की बालिका से मौसा ने किया दुष्कर्म

Byvijay.singhal1233

Jan 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में नौ साल की बालिका से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौसा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालिका का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बालिका नए साल के अवसर पर मौसा के घर गई थी। आरोप है कि एक जनवरी की रात को घर पर अकेले रहने वाले मौसा ने बालिका से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बालिका को यमुना में डुबोकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह दुष्कर्म के बारे में किसी को न बताए। 2 जनवरी को बालिका से मिलने उसकी मां मौसा के यहां पहुंची। यहां बालिका ने मां को आपबीती सुनाई तो मां उसे साथ ले आई। प्रभारी थाना प्रभारी व अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर मौसा के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एवं जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी पोशाक का कारोबार करता है और मूलरूप से मथुरा का रहने वाला है। उसकी पत्नी डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर चली गई। तभी से वह घर पर अकेले रहता है। वहीं बालिका के पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.