• Thu. Nov 26th, 2026

हार्ट अटैक से 2 मिनट में पुलिसकर्मी की मौत: अस्पताल में चेकअप कराते समय तबीयत बिगड़ने से गई जान

Byvijay.singhal1233

Jan 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली के जिला अस्पताल में अस्पताल के बाहर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाल की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वह चेकअप कराने जिला अस्पताल आया था, इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जितेंद्र पाल विकास बाजार में ड्यूटी कर रहे थे तभी वह घबराहट होने की वजह से जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से चेकअप कराने की बात कही। इसी बीच अचानक बैठे हुए गिर गए। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया परंतु कांस्टेबल ने 2 मिनट में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एसपी ट्रैफिक सहित तमाम आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
बताया गया कि मृतक हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाल पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी गोला बाजार मैनपुरी 50 वर्ष मथुरा ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी पर तैनात थे और ड्यूटी के दौरान सोमवार लगभग 4:00 बजे वह जिला अस्पताल चेकअप कराने पहुंचे तभी साइलेंट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इस संबंध में जिला अस्पताल पर तैनात डॉक्टर ने जानकारी दी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.