• Sun. Feb 8th, 2026

योगेश पक्ष को मिला लाडलीजी मंदिर में सेवा-पूजा का अधिकार

ByVijay Singhal

Jan 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर में सेवा-पूजा के अधिकार को लेकर चल रहे योगेश आदि बनाम दाऊजी आदि के मामले में कोर्ट ने योगेश के पक्ष में निर्णय सुनाया है। अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय 02 सत्यप्रकाश तिवारी की अदालत ने आदेश दिया है कि बरसाना के ठा. लाडलीजी महाराज मंदिर में स्व. हरवंश लाल गोस्वामी के ओसरे की सेवा पूजा प्राप्त करने में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। आदेश में थानाध्यक्ष बरसाना को निर्देशित किया गया है कि वह आदेश का पालन कराना सुनिश्चित करें। वादी योगेश ने कोर्ट को अवगत कराया कि उसके पिता मुरलीधर उर्फ मूलचंद की माता का नाम रेवती धर्मपत्नी मदन लाल है। रेवती के पिता का नाम गंगाधर और माता का नाम चमेली देवी है। गंगाधर स्व. हरवंश गोस्वामी के पिता के सगे भाई थे व वादी की दादी का नाम रेवती। रेवती के पति का नाम मदन लाल है। था। वादी के पिता मुरलीधर उर्फ मूलचंद के पिता मदन लाल थे। गंगाधर पुत्र जमुनादास उर्फ जमुना प्रसाद वादी के पिता के सगे नाना थे। गंगाधार के तीन भाई थे। दो अन्य भाई रामनारायण एवं केशो हैं। जमुनादास उर्फ जमुना प्रसाद स्व. हरवंश के पूर्वज थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.