• Mon. Feb 9th, 2026

दीन-दु:खियों की सेवा करने में जब जब सरकारें निष्फल हुईं तब तब सामाजिक संस्थाओं का हुआ उदय: एस.पी. चतुर्वेदी

ByVijay Singhal

Jan 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । जायंट्स ग्रुप आफ मथुरा वेस्ट के 47 वे अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि विश्व उपाध्यक्ष एस.पी. चतुर्वेदी ने कहा कि दीन–दु:खियों की सेवा करने में जब सरकारें निष्फल हुईं तब सामाजिक संस्थाओं का उदय हुआ। उन्होंने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के संस्मरण बताते हुए बताया कि निराश्रितों को खुशी देना ही अर्थपूर्ण जीवन का द्योतक है। उन्होंने 11 जनवरी 2025 को गांधीधाम (गुजरात) में होने वाले केंद्रीय समिति के कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश चावला को जायंट्स रत्न से अलंकृत किए जाने की जानकारी दी तो समूचा सभागार करतल ध्वनि से गुंजायमान हो गया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि वर्ष 2025 के अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल जगदीश चावला से प्रेरित होकर कार्य करेंगे। राजेश मित्तल व अर्चना अग्रवाल ने मंचासीन अतिथियों का परिचय दिया। अधिष्ठापन अधिकारी मोहनबाबू आर्य ने संस्था में सम्मिलित हुए नए सदस्यों अशोक कृष्णमुरारी अग्रवाल बृजेश–पंकज शर्मा कमल अरोड़ा पंकज–मनमोहन गुप्ता नरेश जाखड़ अनिल गुप्ता पुनीत गर्ग उमेश खत्री अनुराग वार्ष्णेय को शपथ दिलाकर जायंट्स परिवार में शामिल किया। वर्ष 2025 की नई टीम के पदाधिकारियों अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल उपाध्यक्षों में संजीव जैन संजय व हर्ष अग्रवाल प्रशासनिक निदेशक मनोज शर्मा सहा. प्रशासनिक निदेशक संजय जॉली वित्त निदेशक बृजेश सिंघल कार्यक्रम निदेशकों मोनिका अग्रवाल व सुमित गोयल को शपथ ग्रहण करायी।
इससे पूर्व 2024 के प्रशासनिक निदेशक राजेश मित्तल ने अपने कार्यकाल में किए सेवाभावी कार्यों की व्याख्या प्रस्तुत की। नए अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि जायंट्स साथियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य कर वह मानव सेवा के प्रयासों में जुटेंगे। समारोह में मनीषा गुप्ता संजय खंडेलवाल रेनू अग्रवाल अनीता अग्रवाल अनुराग ब्लू डॉट रेनू चावला व संगीता सिंघल नीता मित्तल सुमनलता शर्मा लता अरोड़ा बबीता जैन अंजू जॉली जसवंत कौर विपिन जैन अनिल सुनेजा सुनील घोरले नागेंद्र वर्मा राम सरीन राजेश पंकज मनमोहन गुप्ता आशीष साहू राजेश राजपाल डॉ. रामबल्लभ उमेश जुगसना अंजू कमल सीमा गुप्ता बबीता वर्मा अनीता मानिक आदि मौजूद रहे । संचालन राजेश मित्तल व अर्चना अग्रवाल ने किया। प्रशासनिक निदेशक मनोज शर्मा ने आभार व्यक्त किया। समारोह में केंद्रीय समिति सदस्य राजेश बजाज सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भुवन भूषण कमल का सम्मान किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.