• Mon. Feb 9th, 2026

न तो संत प्रेमानंद को भक्त देख सकेंगे और न ही सुन सकेंगे’ आखिर क्यों बोलने पड़े ये कड़े शब्द

ByVijay Singhal

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज जी से  दर्शन के लिए नए साल पर देशभर के श्रद्धालुओं ने वृंदावन में डेरा डाला था। रात में जब संत प्रेमानंद अपने आवास से परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज के लिए निकले तो भक्तों की भीड़ उनके दर्शन के लिए उमड़ी। संत प्रेमानंद के पास पहुंचकर फोटो लेने की होड़ में हालात बिगड़ गए। आपाधापी और धक्का मुक्की के माहौल में शिष्य परिकर व पुलिस ने बड़ी मुश्किल से संभालते हुए उन्हें आश्रम तक पहुंचाया। इस पर संत प्रेमानंद ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि इस तरह की उदंडता अगर पुन: देखने को मिली तो वे कठोर कदम उठाएंगे। न तो संत प्रेमानंद को भक्त देख सकेंगे और न ही सुन सकेंगे। संत प्रेमानंद ने श्रद्धालुओं से अनुशासन का पालन करने की अपील की है। इस तरह का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। श्रीराधा केलिकुंज में प्रवचन के दौरान संत प्रेमानंद ने देशभर के श्रद्धालुओं से अपील की कि उन्हें किसी तरह का नाटक नहीं चाहिए। उनकी दोनों किडनी फेल हैं, जो भी चल रहा है भगवत कृपा से चल रहा है। आप लाभ ले रहे हैं, लेते रहो। नए साल पर जो धक्का-मुक्की, रौंदते हुए वीडियो बनाने को भागना उचित नहीं था। आपको जीवन का मंगल करना है, तो अवसर है लाभ ले लो। इस तरह की उदंडता कतई बर्दाश्त नहीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.