• Mon. Feb 9th, 2026

फरह के महुअन टोल पर ट्रक ने बरपाया कहर; 12 लोग घायल

ByVijay Singhal

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के महुअन टोल बूथ पर तेज रफ्तार से आए ट्रक ने टाटा मैजिक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मैजिक के आगे बूथ पर खड़े दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये। महुअन टोल के बूथ संख्या सात पर तीन वाहन खड़े थे। उनके पीछे मैजिक था। तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आए ट्रक ने टाटा मैजिक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आगे खड़े वाहन काफी दूर तक आगे बढ़ गए। इससे टोल बैरियर एवं चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक में सवार एक दर्जन सवारी घायल हो गईं। टोल एवं अन्य वाहनों के लोग राहत कार्य में जुटे और घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां से आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हादसा से टोल टैक्स पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मैजिक में एक ही परिवार के 12 सदस्य थे, जो सभी घायल हुए हैं। इनमें चार बच्चे शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के बालाहाट निवासी हैं, जो यहां वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने आए थे। घायल परिवार के सदस्य प्रदीप नागेश्वर ने बताया, वह परिवार के साथ 31 दिसंबर को मथुरा-वृंदावन दर्शन करने आए थे। दोपहर में वह आगरा जा रहे थे। क्योंकि उनका आगरा से शाम सात बजे जाने वाली ट्रेन में रिजर्वेशन था। टोल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक व परिचालक की जानकारी की जा रही है। घायलों में मैजिक चालक अफसर निवासी फरह, पप्पू निवासी शिवाल बरसाना, राज हनुमान गढ़ फिरोजाबाद, प्रवीण नागेश्वर, योगेंद्र नागेश्वर, प्रियंका नागेश्वर, सविता, माधुरी, साग्यी, हमेश्वरी, मोहवे, क्षितिज, यमी, तनु, प्रदीप नागेश्वर शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.