• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा-वृंदावन रेल लाइन प्रोजेक्ट होगा जल्द शुरू

Byvijay.singhal1233

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन रेल प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसे लेकर सांसद हेमामालिनी प्रयासरत हैं। रविवार को ओमैक्स स्थित आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। बंदरों की समस्या और यमुना शुद्धिकरण पर भी मंथन किया गया। सोमवार को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की बैठक में मथुरा-वृंदावन के विकास और समस्याओं के निदान के प्रस्ताव उनके द्वारा रखे जायेंगे। रविवार को सांसद हेमामालिनी ने उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, नगर निगम के अधिकारियों के साथ ओमैक्स स्थित आवास पर बैठक की। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने उन्हें मास्टर प्लान के बारे में बताया जिसे सांसद ने गम्भीरता से समझा। उपाध्यक्ष ने मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए चल रही एवं भविष्य में आने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने सांसद को अवगत कराया कि वृंदावन के प्राचीन स्वरूप के अनुरूप विकास कार्य कराए जाने पर जोर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने की योजना तैयार करने का प्लान है। जाम की समस्या से मुक्ति के लिए सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी रखा गया। सांसद ने बताया अधिकारियों से कहा कि वह मथुरा-वृंदावन के प्राचीन स्वरूप के अनुरूप विकास कराए जाने की पक्षधर हैं। उन्होंने अधिकारियों से इसी भावना के अनुरूप काम करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मथुरा-वृंदावन के मध्य बहु प्रतीक्षित रेलवे लाइन प्रोजेक्ट को भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा। साथ ही यमुना शुद्धिकरण और बंदरों के आतंक से मुक्ति के लिए भी सरकार से लगातार बात की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सोमवार को होने वाली शहरी विकास मंत्रालय की बैठक में वह सदस्य के रूप में शामिल होकर मथुरा-वृंदावन के विकास पर अपने प्रस्ताव रखेंगी। बैठक में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश पाठक और अनिल सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनुज कुमार कौशिक आदि मौजूद थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.