• Thu. Nov 26th, 2026

वृंदावन में बाहरी ई-रिक्शा चालकों पर लगेगी रोक

Byvijay.singhal1233

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अब बाहरी एवं बना रजिस्ट्रेशन के बड़ी संख्या में चल रहे ई-रिक्शाओं से प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात मिलने जा रही है। ई-रिक्शा संचालन समिति ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से आठ रूट निर्धारित किए हैं। इन रूटों पर निर्धारित संख्या में ही ई-रिक्शा संचालित होंगे। बाहरी ई-रिक्शा चालक अब नगर में ई-रिक्शा नहीं चला सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और नगर में चल रहे ई-रिक्शाें को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी नवीन ई-रिक्शा संचालन समिति को दी है। समिति द्वारा ई-रिक्शों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। नगर में पहले चरण में मात्र 1500 ई-रिक्शा संचालित किए जाएंगे। दूसरे चरण में पांच सौ ई-रिक्शाें को नगर के बाहरी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। ई-रिक्शाओं के चालक स्थानीय होना अनिवार्य ताकि नगर की भौगोलिक स्थिति को जानने के साथ ही श्रद्धालु भी सुरक्षित यात्रा कर सकें। वृंदावन क्षेत्र के बाहर रहने वाले चालक ई-रिक्शा चलाने की स्वीकृति नहीं मिलेगी। नगर में बाहरी चालक ई-रिक्शाचलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा संचालन समिति के संस्थापक संरक्षक ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि अभी तक 1015 ई-रिक्शाें का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी जारी है। रजिस्ट्रेशन के साथ ही नगर में चलने वाले सभी ई-रिक्शाें को उनके रूट निर्धारित कर दिया जाएगा। ई-रिक्शा का प्रतियात्री किराया 10 से 20 रुपये होगा। ई-रिक्शाें पर लगे कोड को स्कैन करने पर पुलिस एवं समिति के सदस्य उसके चालक, लाइसेंस नंबर, बीमा की जानकारी हो सकेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.