• Tue. Feb 10th, 2026

50 साल के लिए मथुरा-वृंदावन के विकास की योजना हो रही तैयार

ByVijay Singhal

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  मथुरा-वृंदावन का 50 साल के लिए विकास और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सांसद हेमामालिनी द्वारा योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में होने वाली शहरी विकास समिति की उच्च स्तरीय बैठक से पहले वृंदावन के ओमैक्स स्थित अपने निवास पर रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों से विकास कार्यों की स्थिति जानने के साथ ही वृंदावन को उसके मूल स्वरूप में लाने पर जोर दिया। उन्होंने मथुरा-वृंदावन के मास्टर प्लान के बारे में जाना। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक एवं अनिल कुमार ने सांसद को बताया कि नगर नगर निगम क्षेत्र में जनसंख्या और क्षेत्रफल के सापेक्ष संसाधनों की कमी है। यही कारण है कि समुचित सफाई, पेयजल एवं सीवर की व्यवस्था के लिए जो कमी है उसकी पूर्ति की आवश्यकता है। आवश्यकता और वर्तमान व्यवस्था के बीच बड़ा अंतर है। नगर निगम ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए वर्तमान में मात्र 1700 सफाईकर्मी कार्यरत हैं, जबकि 9 हजार सफाई कर्मियों की आवश्यकता है। नगर क्षेत्र में 1600 किलोमीटर में सीवर लाइन नहीं है। सीवर लाइन डालने से सफाई और गंदगी से निजात मिल सकेगी। इसी तरह नगरवासियों को वर्तमान में 25 एमएलडी पेयजल आपूर्ति होता है। जबकि प्रस्तावित योजना और जनसंख्या के सापेक्ष 144 एमएलडी पेयजल की आवश्यकता है। वहीं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि ब्रज में हो रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन के विकास की दृष्टि से पौराणिक कुंडों, धार्मिक स्थलों के विकास और के साथ ही सौंदर्यीकरण को लेकर हो रहे कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि मथुरा-वृंदावन का मूल स्वरूप में लाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को देखत हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं।सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा-वृंदावन का विकास और सौंदर्यीकरण पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए होना चाहिए। वृंदावन को पुरातन स्वरूप वापस लाया जाए न कि यहां व्यावसायिक गतिविधियों को बए़ाने पर कार्य किया जाए। इसके लिए मथुरा-वृंदावन को अन्य शहरों की तुलना में विशेष कार्य की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन का विकास तेजी से हो रहा है। यही कारण है कि यहां श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ी है। इस कारण श्रद्धालुओं को जाम और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त अनुज कौशिक, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.