• Tue. Feb 10th, 2026

गणेशरा स्टेडियम में धनगर समाज के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

ByVijay Singhal

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मिशन परिवर्तन धनगर समाज के तत्वावधान में रविवार को गणेशरा स्टेडियम में समाज के बालक-बालिकाओं के लिए नववर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिला अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. रमेश चन्द धनगर पूर्व जेसीओ ने बताया कि बालिकाओं के लिए 100, 200 व 400 मीटर दौड़ तथा बालकों के लिए 400, 800 व 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता रखी गयी । 100 मी बालिका दौड़ में दीपिका धनगर राजपुर वृंदावन, 200 मीटर में दीक्षा धनगर अजय नगर, और 400 मीटर दौड़ में भावना धनगर भीम मांट ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालकों की 400 मीटर दौड़ में कैलाशी धनगर अड़ूकी, 800 मीटर में कुलदीप धनगर छाहरी मांट और 1600 मीटर दौड़ में हेमंत धनगर जसोली प्रथम रहे। मुख्य अतिथि रुद्रपुर उत्तराखंड के तेजू बघेल उद्योगपति ने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मैडल, ट्रैकसूट एवं कैश अवॉर्ड देकर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल के क्षेत्र में बच्चों को उचित मंच प्रदान करने में सहायक होगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वालों को अपनी कंपनी में नौकरी देंगे। विशिष्ट अतिथि मुकेश धनगर पूर्व लोक सभा प्रत्यासी, पूरन सिंह बघेल उद्योगपति, मनोज धनगर पार्षद प्रतिनिधी नर्शीपुरम ने बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित किया। आयोजन की अध्यक्षता बलराम धनगर धनगर ने की। राधेलाल धनगर, छीतरमल धनगर, धनपाल धनगर, रामप्रसाद धनगर, चंद्रभान धनगर, मुरारी लाल धनगर, गायत्री धनगर, मीरा धनगर, शशि धनगर, मनोज धनगर, विनोद पाल, यादराम धनगर, पातीराम धनगर राजेन्द्र प्रसाद धनगर, ओमप्रकाश धनगर, संजय धनगर प्रधान एवं बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.