• Tue. Feb 10th, 2026

रिफाइनरी थाना क्षेत्र में कोहरे से ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

ByVijay Singhal

Jan 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी के क्षेत्र में बाद पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी और उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायल को उपचार को भर्ती कराया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रामनगर, कृष्णानगर निवासी हर्ष शर्मा (40) राल, जैंत निवासी अपने साथी पंकज शर्मा (35) के साथ बाइक से मैकडी के समीप बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर कार्य करने जा रहा था। घने कोहरे के चलते हाइवे पर बाद पुल पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को उपचार को अस्पताल पहुंचा उनके परिजनों को सूचना दी। इस दौरान चिकित्सकों ने हर्ष शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पंकज शर्मा का उपचार चल रहा है। हर्षथ की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रिफाइनरी सोनू कुमार ने बताया कि हादसे में मृत हर्ष शर्मा का शव पोस्टमार्टम को भेज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.