हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में कोतवाली की केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रुकमणि विहार में शुक्रवार की रात चोरों का अजब कारनामा सामने आया। निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में की गई बिजली की अंडरग्राउंड फिटिंग के तारों को निकाल ले गये। इसके अलावा सेनेटरी का सामान भी चोरी कर लिया। रुकमणि विहार गोल चक्कर से आगे सीएनजी पंप के पास भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष युवराज ठाकुर द्वारा गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में दीवारों में बिजली के तारों को फिट करने, बाथरूम में सीट्स लगाने और एसी के वायर लगाने का काम चल रहा है। शुक्रवार की रात को चोरों ने गेस्ट हाउस से अंडरग्राउंड फिटिंग किये गये तारों को काटकर व खींचकर निकाल लिया। एसी के वायर और सेनेटरी का सामान भी चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह जब लेबर काम पर पहुंची तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गेस्ट हाउस मालिक युवराज ने तहरीर दी है। उनके मुताबिक करीब दो लाख का सामान चोरी हुआ है जबकि तारों के काटने से हुआ नुकसान अलग है। बता दें कि एक पखवाड़ा पूर्व भी चैतन्य विहार क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से चोर सरिया व अन्य सामान चुरा ले गये थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
