• Wed. Feb 11th, 2026

जंक्शन पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव

ByVijay Singhal

Jan 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजकीय रेलवे पुलिस ने थर्ड एंट्री के मुसाफिर खाने के समीप से एक वृद्ध का शव बरामद कर उसे मोर्चरी भेजा है। जीआरपी शव की पहचान के प्रयास में जुटी है। जंक्शन की थर्ड एंट्री के मुसाफिर खाने के समीप करीब 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादाराम सिंह को मिली। मौके पर पहुंचे थाने पर तैनात उप निरीक्षक ने शव की पहचान के प्रयास किए। कोई उसे पहचान नहीं सका। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक भिखारी जैसा प्रतीत हो रहा है। तलाशी में उसके पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान संभव हो पाती। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.