• Wed. Feb 11th, 2026

व्रन्दावन गेट स्थित हालन गंज में तापते समय अंगीठी की चपेट में आने से झुलसी वृद्धा की मौत

ByVijay Singhal

Jan 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के व्रन्दावन गेट स्थित हालन गंज में अंगीठी की चपेट में आने से झुलसी वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 70 प्रतिशत शरीर जलने पर परिजनों ने चार दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के वृंदावन गेट स्थित हालन गंज में रहने वाली वृद्धा ऊषा 30 दिसंबर की शाम अंगीठी पर हाथ तापते समय आग की चपेट में आ गई। घटना में वृद्धा का 70 प्रतिशत शरीर झुलस गया। आनन-फानन परिजनों ने उन्हें वृंदावन के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने आगरा ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। इस दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.