• Wed. Jul 23rd, 2025

चिकित्साधिकारी पर घरेलू विवाद में पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

ByVijay Singhal

Jan 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाने क्षेत्र के अशोका सिटी निवासी संगी हाॅस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी पर उनकी पत्नी ने घरेलू विवाद को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हाईवे थाना क्षेत्र के अशोका सिटी में रहने वालीं गरिमा अग्रवाल ने रिपोर्ट में बताया कि डॉ. राहुल सारस्वत के साथ 24 अप्रैल 2012 को उनकी शादी मंदिर में हुई थी। इसके बाद 17 जुलाई 2013 को सामूहिक पार्टी का आयोजन किया गया था। इसके उनके परिवार वालों ने करीब 11 लाख से अधिक का दहेज दिया था। आरोप है कि अन्य महिलाओं से संबंध की जानकारी होने पर पति ने मारना, पीटना व मानसिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही तलाक का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने हाईवे थाने में पति के खिलाफ दहेज एक्ट समेत घरेलू विवाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया, मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.