• Thu. Feb 12th, 2026

प्रयागराज महाकुंभ के लिए 12 से मथुरा से प्रतिदिन निशुल्क बस सेवा

ByVijay Singhal

Jan 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वर्गीय बाल मुकुंद कसेरे और अंगूरी देवी की स्मृति में 12 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रतिदिन प्रयागराज महाकुंभ के लिए मथुरा से एक बस रवाना होगी। प्रयागराज जाने वाले इच्छुक यात्री मसानी के अग्रसेन चौक स्थित होटल मुकुंद विहार में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह जानकारी मुकुंद धाम में हुई बैठक में सेवा संकल्पित प्रमोद गर्ग कसेरे ने दी। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रतिदिन मुकुंद विहार से रात 8:30 बजे प्रयागराज के लिए एक लक्जरी बस रवाना होगी। अगले दिन रात को बस पुन: मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी। महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले इच्छुक श्रद्धालु निशुल्क रूप से बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बस के साथ ही भोजन और वहां ठहरने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। यह सेवा सिर्फ 55 से 70 साल तक की उम्र के लोगों के लिए है। इस मौके पर जयंती प्रसाद अग्रवाल, सुभाष सिक्का, मुकेश खंडेलवाल, रविकांत गर्ग, बॉबी हाथी, राजेंद्र खंडेलवाल, सोहनलाल कातिब आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.