• Thu. Feb 12th, 2026

नई कमेटी गठन के लिए कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज

ByVijay Singhal

Jan 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नई कमेटी गठन के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। होलीगेट स्थित कार्यालय पर करीब दो सौ कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली गई। दिनभर चले मंथन में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की सभी कमेटियों को भंग कर दिया था। इसको लेकर पार्टी ने अब नई कमेटी गठन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने ब्रज क्षेत्र में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम को नई कमेटी गठन की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। मौजूदा अध्यक्ष के अलावा कई ऐसे कार्यकर्ता भी हैं, जो अध्यक्ष बनने की दौड़ में बताए जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने घंटों तक चली बैठक में आगे की दिशा की है। तौकीर ने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों की जड़ों तक मौजूद है और अब यह मौका है कि हम संगठन को और मजबूती से खड़ा करेंगे। जल्दी ही नई कमेटी का गठन होगा। इस दौरान राजेश राज जीवन, परवेज अहमद चौधरी भगवान सिंह वर्मा, विक्रम वाल्मीकि, मुकेश धनगर, विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक राजकुमार रावत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.