हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन रोड गांव आडिंग के समीप कोहरे के कारण टेंपो और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों को घायल होने की सूचना है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। सड़क हादसा मथुरा गोवर्धन मार्ग बाईपास पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह एक्सयूवी कार सवार आगरा से गोवर्धन परिक्रमा करने जा रहे थे। जैसे ही कार अडींग बाईपास के समीप पहुंची तो घने कोहरे के कारण गोवर्धन से आ रहे टेंपो से जा टकराई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अडींग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद यात्रियों में कोहराम मच गया। यात्रियों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। टेंपो में कई यात्री भी फंसे थे, जिनको ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों में तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
