हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में कुछ लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। इससे स्थानीय लोगों अफरा-तफरी मच गई। थाना क्षेत्र की बंगाली कालोनी में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पथराव के बाद फायरिंग की। फायरिंग और पथराव से पूरी कालोनी में भय व्याप्त हो गया। लोगों ने अपने घरों में घुसकर जान बचाई। फायरिंग और पथराव करने वाले खुद को बंगाली कॉलोनी का टाइगर बता रहे थे। दबंगों ने करीब 1 घंटे तक जमकर हंगामा किया। पुलिस को सूचना लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गई पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग और पत्थर करने वाले युवक भाग खड़े हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पथराम और फायरिंग करने वालों की पहचान की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीन मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
