हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के चौक बाजार गली मेघा निवासी भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी के आवास के अंदर बने मंदिर से अज्ञात चोर चांदी की मूर्तिया चुरा ले गया। घटना के संबंध में पुलिस को सुचना दे दी गयी है। अज्ञात चोर मंदिर में ठाकुर जी की मूर्तियां, गोपाल जी की सेवा के अंतर्गत रखी जाने वाली पांच गाय (चांदी) एवं अन्य देवी देवताओं की छोटी मूर्तियां (चांदी) को चोरी कर कर गया है। जल्दबाजी में उक्त चोर अपना हेलमेट भी मंदिर में छोड़ा गया। चोर ठाकुर जी की सेवा में आने वाली चांदी की वस्तुएं प्लेट, लुटिया इत्यादि भी ले गए हैं। दिनदहाड़े मंदिर में हुई चोरी की घटना से लोग चिंतित है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
