• Fri. Feb 13th, 2026

सैनी समाज कल्याण समिति (रजि0) के तत्वावधान में मनाई माता सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती

ByVijay Singhal

Jan 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के बरसाना मार्ग स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज कल्याण समिति (रजि0) के तत्वावधान में सर्व समाज सहित भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि गोवर्धन विधायक ठाo मेघश्याम सिंह ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्रपट पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सैनी समाज द्वारा विधायक जी का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही सभी गणमान्य व्यक्तियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
गोवर्धन विधायक ठाo मेघश्याम सिंह ने बताया कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ तथा विवाह 1841 में महात्मा ज्योतिराव फुले से हुआ था। समाज में तमाम तरह कुरूतियों के बीच अंग्रेजों के शासन में माताजी ने जन्म लिया और भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक रहीं। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। विधायक ने समाज को आश्वस्त किया कि वह भी बिना किसी भेदभाव के सर्वसमाज की सेवा करेंगे। इस अवसर पर मुख्यातिथि विधायक मेघश्याम सिंह, ठाo परशुराम सिंह, अध्यक्ष बिजेंद्र सैनी, अशोक सैनी, परभाती सैनी, नंदकिशोर सैनी, प्रताप सैनी, केशव देव सैनी , रामबाबू सैनी ,ओमवीर सैनी, देवी सिंह सैनी, महावीर सैनी, राकेश सैनी शीतल सैनी, होती लाल सैनी,पवन मेम्बर, रूपकिशोर मेम्बर सहित समाज के तमाम महिला, पुरूष और बच्चे उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.