• Fri. Nov 27th, 2026

देर रात तक मां महालक्ष्मी के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Byvijay.singhal1233

Jan 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा। मांट में पौष मास के तीसरे बृहस्पतिवार को जहांगीरपुर के समीप यमुना किनारे स्थित बेलवन के मां महालक्ष्मी मंदिर में मेले में बड़ी संख्या में देर रात तक भक्त उमड़े। मां के दर्शन कर भक्तों ने मनौती मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारों में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। अलसुबह से शुरू हुआ भक्तों के आने क्रम देर शाम तक जारी रहा। मेले में बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। दर्शन के लिए आए भक्तों को भीड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। महालक्ष्मी ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पौष माह का तीसरा बृहस्पतिवार होने की वजह से दर्शनों के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु उमड़े। एसडीएम अभिनव जे जैन, सीओ गुंजन सिंह, तहसीलदार पवन कुमार,थाना प्रभारी राजीत वर्मा, धर्मबीर सिंह, रामेश्वर राघव, उदय सिंह, खेमचंद सिंह, गिरधारी लाल, राकेश कुमार आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे। आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ भी परिवार के साथ बेलवन पहुंचीं और मां महालक्ष्मी के दर्शन कर मनौती मांगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने उन्हें मंदिर के महत्व के बारे में जानकारी दी। भीड़ के दबाव के कारण कराहरी से दर्शन करने आईं शशि का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मेला परिसर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट से एक महिला घायल हो गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.