हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सर्दी का मौसम सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है और इस दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों की आवक बढ़ने से दाम भी कम हो गए हैं। मौसमी सब्जियां शरीर में आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे खनिज पदार्थों की कमी को दूर करती हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन भी होता है। ऐसे में चिकित्सक इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए इनके सेवन का सुझाव दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन रवि महेश्वरी के अनुसार बथुआ में फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा पालक, मूली के पत्ते, सोया, सरसों, मेथी शरीर में आयरन की कमी दूर करने में कारगर है। इसके अलावा ये सब्जियां त्वचा, आंखों और बालों से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाने में सहायक हैं। डॉ. कृष्णा शर्मा बताती हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक प्रमुख है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। खासतौर से महिलाओं के लिए पालक बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा यह आपके शरीर में विटामिन ए, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति भी करेगी। फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर मेथी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शारीरिक तकलीफों को दूर कर मोटापे को कम करने में भी मदद करती है। मूली के पत्ते भी बहुत पौष्टिक होते हैं। ये ठंड में सर्दी से बचाने में मदद करते हैं। डॉ. अमन बताते हैं कि स्वाद में भले ही करेला कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे बहुत हैं। यह न केवल खून को साफ करता है, बल्कि पेट से जुड़ी परेशानियों को खत्म कर पाचन में मदद करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर बीमारियों से भी बचाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
