• Wed. May 6th, 2026

रात में जेसीबी से हो रहा था खनन, एसडीएम ने मारा छापा…पांच खनन माफिया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के मांट में बिना अनुमति से खेत से अवैध खनन में एसडीएम मांट ने पुलिस के साथ रात में बड़ी कार्रवाई की। खनन करते हुए मौके से तीन मिट्टी से भरे हुए डंपर और एक जेसीबी सहित पांच खनन माफ़ियां पकड़ लिए गए। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर रात में खनन माफ़ियां मिट्टी खोदकर बेचने का कार्य कर रहे थे, जिसकी सूचना पर एसडीएम मांट अभिनव जैन और मांट पुलिस को मिली। एसडीएम ने रात में ही पुलिस टीम के साथ छापा मारा। यहां से तीन डंपर और एक जेसीबी को बरामद किया गया।  टीम ने पांच खनन माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम मांट अभिनव के जैन ने बताया मामले में खनन अधिकारी अक्षय कुमार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। खनन के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों पर शमन शुल्क लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया पकड़े गए पांच खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.