• Sun. Nov 8th, 2026

जन्माष्टमी पर प्रोजेक्ट मथुरा टीम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

Byvijay.singhal1233

Aug 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भंडारा आयोजन के वाद सड़कों पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रोजैक्ट मथुरा की टीम ने निगम कर्मियों के साथ मिलकर सफाई अभियान को अंजाम दिया। अपने डिजिटल कैंपेन को सफल बनाने के लिए टीम ने 26 अगस्त सोमवार को महानगर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया यह अभियान भूतेश्वर चौराहे से प्रारंभ होकर मसानी चौराहे तक चलाया गया अभियान के दौरान टीम के कार्यकर्ताओं ने सफाई के इंतजामों को सुनिश्चित किया और भंडारा स्थलों पर सफाई बनाए रखने के लिए पोस्टर्स भी लगाए साथी लोगों से प्रसाद का सेवन करने की पश्चात दोना पत्तल को कूड़े दान में फेंकने का भी आग्रह किया। टीम की पहल का सभी भंडारा संचालकों ने स्वागत किया और इस कैंपेन में आगे बढ़कर टीम का पूर्ण सहयोग किया। बताते चलें की इसी समस्या को सुधारने के लिए प्रोजेक्ट मथुरा की टीम ने लाला आ रहा है नमक डिजिटल कैंपेन शुरू किया है। जिसमें उन्होंने शहर के विभिन्न अधिकारियों उद्योगपतियों को अपने साथ जोड़ा है । इस अभियान में विपुल अग्रवाल , नेहा शर्मा, कृष्णाश्री, भानवी, कुशाग्र अग्रवाल , साक्षी अग्रवाल , दिव्या अग्रवाल , अर्पिता करार, हर्षित कृष्णा अग्निहोत्री प्राची अग्रवाल, शिवांगी शर्मा, लवकेश गर्ग समेत टीम कई और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.