हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में जन्माष्टमी पर गिरिराजजी की सप्तकोसीय परिक्रमा के दौरान मैनपुरी के श्रद्धालु की मौत हो गई। लवकुश निवासी गांव सेहू-सेखूपुर थाना करहल, जिला मैनपुरी अपने साथी उपेंद्र व अन्य के साथ जन्माष्टमी पर मथुरा आए थे। साथियों के साथ वह गोवर्धन की परिक्रमा कर रहे थे। परिक्रमा मार्ग में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। साथियों की सूचना पर गुरुग्राम नौकरी कर रहे उनके बेटे कुलदीप भी गोवर्धन पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
