• Sat. May 2nd, 2026

नंद के गांव में 27 को खुर गिनती रीति से जन्मेंगे बालश्रीकृष्ण

ByVijay Singhal

Aug 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नंदगांव में भगवान श्री कृष्ण की क्रीडा स्थली नंदगांव में बालकृष्ण 27 अगस्त को जन्म लेंगे। ब्रज के तमाम मंदिरों में कन्हैया 26 अगस्त को जन्म लेंगे लेकिन नंदगांव में वह 27 अगस्त को जन्मेंगे। इस विविधता का कारण खुर गिनती है। नंदगांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहार खुर गिनती रीति से मनाए जाते हैं। जिसके चलते कई बार नंदभवन में जन्माष्टमी सबसे अलग तारीख को हो जाती है और अन्य स्थानों से मेल नहीं खाती। नंदगांव में प्रचलित रीति के अनुसार रक्षा बंधन से ठीक आठ दिन बाद ही जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दौरान यदि कोई तिथि घटमी या बढ़ती है तो नंदगांव में जन्माटष्मी की तिथि बदल जाती है। अन्य कई त्यौहार भी खुर गिनती रीति से ही निर्धारित किए जाते हैं। जन्मोत्सव के अगले दिन नवमी को नंदगांव में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन भी होता है जिसमें विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान अपने मल्ल कौशल का प्रदर्शन करते हैं। इस दिन नंदगांव बरसाना के गोस्वामीजनों द्वारा संयुक्त समाज गायन, दधि कांधो, शंकरलीला, मल्ल युद्ध, बांस बधाई आदि का आयोजन नंदभवन में किया जाता है। अष्टमी वाले दिन रात्री में भजन संध्या के साथ साथ श्रीकृष्ण के कुल का बखान ढांडी ढांडन लीला के द्वारा किया जाता है। नंदबाबा मंदिर के सेवायत व पूर्व चेयरमैन ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि नंदगांव में जन्माष्टमी 27 अगस्त को तथा 28 अगस्त को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.